फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists rejoice as Solangnala and Atal Tunnel receive snowfall

Kullu News: सोलंगनाला और अटल टनल में बर्फबारी होने से झूमे पर्यटक

Wed, 07 Jan 2026 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Jan 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
Tourists rejoice as Solangnala and Atal Tunnel receive snowfall
ताजा बर्फबारी से बसों के लिए बंद रही अटल टनल रोहतांग। संवाद
दोपहर तक सोलंगनाला में रोके साधारण वाहन, नेहरू कुंड से सोलंगनाला तक लगा लंबा जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। अटल टनल रोहतांग और सोलंगनाला में मंगलवार सुबह बर्फबारी हुई। हल्की बर्फबारी ने मानो पर्यटकों की मुराद पूरी कर दी। सुबह हुई बर्फबारी के बीच पर्यटक जमकर झूमे। हालांकि, धुंधी इलाके में वाहन फंसने के कारण बहुत कम पर्यटक अटल टनल तक पहुंच पाए।
प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे साधारण वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी। सिर्फ फोर बाई फोर वाहन में जाकर ही पर्यटक अटल टनल का दीदार कर पाए। मंगलवार को रोहतांग दर्रा, अटल टनल और सोलंगनाला समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। सोलंगनाला में कुछ देर के लिए सफेदी छा गई। धुंधी और अटल टनल में दो से तीन इंच तक बर्फबारी हुई। इस वजह से धुंधी में वाहन फिसलने लगे। इसके बाद पुलिस ने सुबह ही सोलंगनाला में पर्यटकों को रोक दिया।
विज्ञापन

फोर बाई फोर के अलावा किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। साधारण वाहनों में गए पर्यटकों ने सोलंगनाला में ही घूमने का आनंद लिया। जबकि फोर बाई फोर वाहनों में गए पर्यटकों ने अटल टनल, सिस्सू और कोकसर में बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। दिनभर यहां पर्यटकों का मेला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलंगनाला में वाहन रोकने के कारण जाम की स्थिति बन गई। हालांकि, दोपहर बाद सभी वाहनों को लाहौल घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई। शाम को फिर साधारण वाहन सोलंगनाला में ही रोके गए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के कारण धुंधी में वाहन फंस रहे थे। जिसके कारण साधारण वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed