फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists liked socks and mufflers, also talked about local cuisine.

Kullu News: पर्यटकों को खूब भाए जुराबें-मफलर, स्थानीय व्यंजनों के भी लिए चटकारे

Mon, 24 Feb 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Feb 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Tourists liked socks and mufflers, also talked about local cuisine.
लाहौल स्पीति में स्नो फेस्टिवल का चंद्रा वैली में गोंधला ग्राम पंचायत के  केवांग गांव में लाहौल
स्नो फेस्टिवल में दिखी लाहौल की समृद्ध संस्कृति की झलक
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने को लाहौल में स्नो फेस्टिवल का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू/केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय संस्कृति, व्यंजनों और वेशभूषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के मकसद से लाहौल-स्पीति में सोमवार को स्नो फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। फेस्टिवल का आगाज चंद्रा वैली की गोंधला पंचायत के केवांग गांव से किया गया। स्नो फेस्टिवल का इस वर्ष का थीम यति उत्सव के नाम से रखा गया है।
स्नो फेस्टिवल में लाहौल की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। पारंपरिक परिधानों में सजकर शिरकत करने पहुंचीं महिलाओं ने इसमें चार चांद लगा दिए। स्थानीय महिलाओं की ओर से हाथ से बनाए उत्पादों में ऊनी गर्म जुराबें, दस्ताने, मफलर आदि पर्यटकों को खूब भाए। लाहौल के पारंपरिक व्यंजन माचू, मन्ना और जुमा आदि के पर्यटकों ने चटकारे भी लिए। यह पर्यटकों के लिए अलग अनुभव था। उन्होंने इनकी खूब तारीफ भी की। स्नो फेस्टिवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें मुख्यातिथि उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि यहां की वैभवशाली संस्कृति, परंपराओं, रीति रिवाज धार्मिक मेलों और त्योहारों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से लाहौल-स्पीति को विश्व के मानचित्र पर उजागर करने और सतत पर्यटन व्यवसाय को और अधिक मजबूती देने के लिए सरकार और जिला प्रशासन कृत संकल्पित हैं। स्नो फेस्टिवल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ यहां की संस्कृति को देश-विदेश के पर्यटकों से रूबरू करवाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगा। इससे पहले स्नो फेस्टिवल के दौरान विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिकारियों ने दी। इस दौरान पंचायत समिति अध्यक्ष विपिन शाशनी, जिला परिषद सदस्य दोरजे लार्जे, वन मंडल अधिकारी अनिकेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed