{"_id":"64c6a3ea80c02d6c370a1c28","slug":"today-is-the-last-date-for-admission-in-ug-kullu-news-c-89-1-ssml1015-3874-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: यूजी में प्रवेश के लिए आज अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: यूजी में प्रवेश के लिए आज अंतिम तिथि
Sun, 30 Jul 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करने की 31 जुलाई अंतिम तिथि है। इसके उपरांत महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू, जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरिपुर (मनाली), राजकीय महाविद्यालय बंजार और राजकीय महाविद्यालय सैंज प्रबंधन ने प्रवेश के लिए वेबसाइट खोली है।
31 जुलाई शाम तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग एक अगस्त को होगी। भारी बारिश से आई आपदा के कारण दो बार आवेदन की तिथियों को बढ़ाया गया है। इसके बावजूद चारों महाविद्यालयों में अभी कई विषयों में सीटें खाली चल रही हैं।
इस बार खराब सड़कों और नेटवर्क समस्या के कारण विद्यार्थी समय पर प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 31 जुलाई तक आवेदन की तिथियों को बढ़ाया गया। जिले के चारों महाविद्यालयों में अभी विभिन्न विषयों में सीटें रिक्त चल रही हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग के उपरांत इन सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
दो अगस्त से महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। इनका टाइम टेबल तैयार कर दिया गया है। राजकीय महाविद्यालय हरिपुर के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। संवाद