फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   No bus service to Shainshar at 1 PM.

Kullu News: दोपहर एक बजे शैंशर के लिए नहीं बस सेवा

Thu, 03 Sep 2026 03:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
No bus service to Shainshar at 1 PM.
नौ पंचायत के लोगों को सैंज बाजार आने-जाने में समस्या
विज्ञापन

ग्रामाणों ने बस सेवा जल्द शुरू करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कल्लू)। सैंज घाटी के सैंज-न्यूली-शैंशर रूट पर दोपहर एक बजे चलने वाली बस सेवा बंद कर दी गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें बाजार आने-जाने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, सुबह और शाम के समय क्षेत्र के लिए बस सेवा चल रही है लेकिन सुबह नौ बजे के बाद और शाम तीन बजे से पहले कोई बस सेवा नहीं है। इससे क्षेत्र की नौ पंचायतों की आबादी प्रभावित है। इन पंचायतों में दुशाहड, बनोगी, सुचैहण, शांघड, रैला-1, रैला-दो, गाड़ापारली, शैंशर और देहुरीधार शामिल हैं।

शैंशर पंचायत की प्रधान सुषमा, उप प्रधान जवाहर लाल, देहुरीधारा की प्रधान जुली, उप प्रधान निमत राम, गाड़ापारली के प्रधान बुधराम, उपप्रधान जीत राम, पंचायत समिति सदस्य सीता देवी आदि का कहना है कि दिन के समय कोई बस सेवा न होने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि हालांकि एक निजी बस ऑपरेटर ने इस सड़क पर दोपहर एक बजे बस सेवा देने के लिए आवेदन कर रखा है। मार्च से लेकर जुलाई तक बस भी चलाई गई लेकिन उन्हें अभी तक रूट परमिट ही जारी नहीं किया गया है। अब न तो क्षेत्र के लिए बस चल रही है और न ही बस ऑपरेटर को रूट परमिट मिल पाया है। लोगों का कहना है कि सैंज से शैंशर तक करीब 24 किलोमीटर लंबी सड़क से नौ पंचायतों की करीब 15 हजार की आबादी लाभान्वित होती है। इसके चलते लोगों की इस समस्या का प्राथमिकता के आधार पर हल करना चाहिए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा का कहना है कि पंचायतें इस संदर्भ में प्रस्ताव भेजें जिससे बस सेवा शुरू करने को लेकर प्रक्रिया शुरू की जा सके और लोगों को आने-जाने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed