{"_id":"6a981e25de931729bc07d2d8","slug":"yuvita-won-gold-in-table-tennis-kullu-news-c-89-1-klu1002-185679-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टेबल टेनिस में युविता ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टेबल टेनिस में युविता ने जीता सोना
विज्ञापन
टेबल टेनिस में युविता ने जीता सोना
ढालपुर में दिखा खेल प्रतिभाओं का जोश
250 खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर खेल मैदान में खेल प्रतिभाओं ने दमखम दिखाया। खेल विभाग की ओर से आयोजित हॉकी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और बैडमिंटन की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें करीब 250 खिलाड़ियों एवं खेल प्रशिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि टेबल टेनिस में महिला वर्ग में युविता ने अंडर-11 का स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष अंडर-11 में हेयांश, जबकि अंडर-19 में धनंजय विजेता रहे। महिला एकल में दीक्षा और पुरुष एकल में सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक जीता।
बैडमिंटन के अंडर-15 महिला वर्ग में शाव्या धीमान और पुरुष वर्ग में अर्श ठाकुर विजेता रहे। अंडर-19 महिला वर्ग में सृष्टि ठाकुर ने विजेता का खिताब हासिल किया। बास्केटबाल के अंडर-19 महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में एकेडमी-ए कुल्लू विजेता जबकि कुल्लू कॉलेज रनरअप रहा। वॉलीबाल में खेलो इंडिया सेंटर सीनियर ने विजेता और खेलो इंडिया सेंटर जूनियर ने रनरअप का खिताब हासिल किया। हॉकी के महिला वर्ग में गर्ल्स इन ब्लैक तथा पुरुष वर्ग में सीनियर-7 विजेता रहे। बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्गों में तन्मय, वीरेंद्र, अनमोल, देव राम, सुन्यांश और उज्जवल ने विजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, ढालपुर मैदान में राज्य स्तरीय टी-10 टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मैच भी करवाए गए।