फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three youth got medical treatment for drug addiction

Kullu News: नशा करने पर तीन युवाओं का करवाया मेडिकल

Mon, 05 Aug 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three youth got medical treatment for drug addiction
मनाली (कुल्लू)। शहर के भूतनाथ मंदिर में दो युवक और एक युवती का कथित तौर पर नशा लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। आदेशों के बाद मनाली थाना की टीम ने तीनों को ढूंढ निकाला और उनका मेडिकल करवाया। रक्त और यूरिन के नमूने भी लिए गए हैं। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक और एक युवती नशा करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भूतनाथ मंदिर मनाली के पास का बताया जा रहा है। इस पर प्रभारी पुलिस थाना मनाली को जांच के आदेश दिए थे। दोनों युवकों में एक कुल्लू जबकि दूसरा मंडी का बताया जा रहा है। युवती सिक्किम की है जो चचोगा मे किराये के कमरे में रहती है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी की ओर से नशे का स्पष्ट विवरण नहीं दिया है। इस कारण तीनों के खून और यूरिन के नमूने प्रिजर्व करवाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed