फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Three schemes damaged in the rain will be repaired with Rs 8 lakh.

Kullu News: आठ लाख रुपये से दुरुस्त होंगी बरसात में क्षतिग्रस्त तीन योजनाएं

Sat, 20 Dec 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 20 Dec 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Three schemes damaged in the rain will be repaired with Rs 8 lakh.
जलशक्ति विभाग ने शुरू की प्रक्रिया, लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जल शक्ति विभाग बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त तीन पेयजल योजनाओं की मरम्मत करेगा। तीन योजनाओं पर जल शक्ति विभाग आठ लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पेयजल योजना दुरुस्त होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। गौर रहे पेयजल योजना लिंगर-बंसू में बरसात के बाद मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस पर पांच लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। साथ ही पेयजल योजना छोयल-जौली पर पौने दो लाख और पेयजल योजना छैंउर भी पौने दो लाख खर्च होंगे। गौर रहे कि आपदा के दौरान जिले में कई पेयजल योजनाओं को क्षति पहुंची थी। विभाग की ओर से अब इन्हें दुरुस्त किया जा रहा है। देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक जल शक्ति विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया जाता है।
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि तीन पेयजल योजनाओं की मरम्मत कार्य पर आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed