फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   City roads to be repaired before Dussehra.

Kullu News: दशहरा से पहले सुधरेंगी शहर की सड़कें

Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
City roads to be repaired before Dussehra.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले शहर की सड़कों की सूरत बदलेगी। इसे लेकर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर की खस्ताहाल सड़कों की टारिंग और पैचवर्क किया जाएगा। जहां-जहां सड़कों पर गड्ढे हैं, उन्हें भरकर दुरुस्त किया जाएगा। सबसे पहले बस अड्डे को जोड़ने वाली सड़क की हालत सुधारी जाएगी। भूतनाथ पुल से बस अड्डे तक और गैस एजेंसी से सराज भवन तक सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश में पानी भर जाता है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं वाहन चालकों को भी हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

योजना के मुताबिक, सड़क की टारिंग के साथ उन स्थानों पर पेवर भी बिछाए जाएंगे, जहां अक्सर पानी जमा रहता है। इससे जलभराव की समस्या कम होगी और सड़क को खराब होने से बचाया जा सकेगा। इसके अलावा शहर की अन्य सड़कों और गलियों को भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि दशहरा उत्सव के दौरान लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

सड़कों की टारिंग, पैचवर्क और अन्य कार्यों के लिए अब तक करीब 21 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसके तहत अलग-अलग कार्यों के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बस अड्डे को जोड़ने वाली सड़क की टारिंग के लिए टेंडर लगा दिए गए हैं और जल्द ही कार्य शुरू करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, शहर की अन्य सड़कों पर भी पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने उत्सव से पहले अधिक से अधिक सड़कों को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी का कहना है कि विभाग शहर की सड़कों की टारिंग और पैचवर्क का कार्य जल्द शुरू करेगा। इसको लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed