फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sainj girl students dominate zonal-level sports

Kullu News: जोनल स्तर की खेलकूद सैंज की छात्राओं का दबदबा

Fri, 11 Sep 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sainj girl students dominate zonal-level sports
सैंज (कुल्लू)। अंडर-19 छात्रा वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सैंज क्षेत्र की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के आधार पर कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल की टीमों में क्षेत्र की 32 छात्राओं का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

कबड्डी में सैंज स्कूल की प्रिया, रवीना और भावना, पुजाली की छाया और मोनिका, थाटीबीड़ की धनेश्वरी और प्रिया, सारी की रेखा, शांघड़ की लता, गुशैणी की चांदनी, कनौन की नेहा तथा कोटला की यमुना का जिला स्तर के लिए चयन हुआ है। पुजाली की नैंसी और देहुरी की सृष्टि सागर को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। खो-खो में ब्रेहिण स्कूल की ईशा, पूजा, इशिता और दिव्या, सारी की ललिता और अनु, कोटला की बबीता, शांघड़ की चांदनी, बठाहड़ की रीना, कनौन की मोनिका, भल्लाण की प्रीति और हिड़ब की आरुषी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सैंज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

वॉलीबाल में गुशैणी की धनेश्वरी, विद्या, शिवानी और सिमरन, कलवारी की ममता, सिमरन और पुष्पांजलि, रोवाड़ की ज्योति, थाटीबीड़ की काजल, गुंजन और चांदनी तथा बठाहड़ की स्नेहा का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed