{"_id":"6515be0f857b5b1c330730c6","slug":"thousands-of-rupees-stolen-from-seven-shops-in-kais-kullu-news-c-89-1-klu1001-7953-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: काईस में सात दुकानों से हजारों रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: काईस में सात दुकानों से हजारों रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू/खराहल। जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर वामतट पर बसे काईस में बुधवार को शातिरों ने सात दुकानों के ताले तोड़ डाले। शातिर दुकानों से हजारों की नकदी चुरा ले गए।
शातिरों ने माता दशमी वारदा, ब्रींडू देवता के मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच चोरी की घटना हुई हैं। चोरी की वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। चोरी की वारदात से इलाके में लोगों में डर का माहौल है।
दशहरा समीप आते ही चोरी की घटना सामने के बाद लोगों ने पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। दुकानदार कर्मचंद की दुकान से 8,000 रुपये की नकदी शातिर उड़ा ले गए। सन्नी की दुकान से 18,000, सोहन लाल की दुकान से 3,000, हरदयाल की दुकान से 1,000 रुपये, विनय सेन नेगी, गोवर्धन की दुकान से कुछ रुपये शातिरों ने चुरा लिए।
विज्ञापन
इतना नहीं शातिरों ने माता दशमी वारदा और ब्रींडू देवता के मंदिर का मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। गनीमत रही कि माता दशमी वारदा और देवता के मंदिर से कोई कीमती चीज और नकदी चोर के हाथ नहीं लगी। काईस की अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा हैं। मंदिर के मुख्य द्वार के ताले को शातिरों की ओर से तोड़े जाने के बाद देवसमाज के लोगों में भी रोष है।
जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष एवं माता दशमी वारदा के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता के मंदिर का ताला शातिरों ने तोड़ा है। मंदिर में कोई नकदी और कीमती सामान चोरी नहीं हुआ। उन्होंने कुल्लू पुलिस से मांग की कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। उधर काईस पंचायत की प्रधान शीला पठानिया ने कहा कि शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद