फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Then the administration will identify the trees that have become deadly

Kullu News: फिर जानलेवा बन चुके पेड़ों की पहचान करेगा प्रशासन

Sat, 31 May 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 31 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Then the administration will identify the trees that have become deadly
जान खतरे में डालने के लिए नदी-नाले में उतर रहे सैलानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी में दो माह के भीतर पेड़ गिरने से दूसरा मामला सामने आया है। 30 मार्च को मणिकर्ण में अंधड़ चलने से एक देवदार से पेड़ गिर गया था। हादसे में छह सैलानियों की मौत हो गई थी।
इसके बाद प्रशासन ने जिले की ऐसे संवेदनशील जगहों पर खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें काटा था। शनिवार को सूमारोपा में पार्वती नदी में सैर सपाटे को पहुंची लुधियाना की दो महिला पर्यटकों पर एक पेड़ गिर गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद जिला प्रशासन ने फिर से जानलेवा बने पेड़ों की पहचान करने का निर्णय लिया है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि 30 मार्च को हुए हादसे के बाद ऐसे पेड़ों की पहचान कर उन्हें काटा गया था। अब फिर से पूरी पार्वती घाटी में ऐसे पेड़ों की पहचान की जाएगी। इसके लिए एसडीएम की अध्यक्षता में वन विभाग के साथ एक कमेटी का गठन होगा। कहा कि मनाली में पहले ही ऐसे पेड़ों को चिह्नित कर दिया गया है। कुल्लू-मनाली आने लाले सैलानी ब्यास, तीर्थन, पार्वती और लाहौल की चंद्रा नदी के किनारे जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। रोज सैकड़ों की संख्या में सैलानी कुल्लू से मनाली तक ब्यास नदी में उतर मस्ती करने को उतर रहे हैं। अधिकतर जगह पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, फिर भी सैलानी जाने को जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed