फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The weather started scaring the gardeners amidst flowering.

Kullu News: बागवानों को फ्लावरिंग के बीच डराने लगा मौसम

Sat, 18 Apr 2026 01:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The weather started scaring the gardeners amidst flowering.
कुल्लू। जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। इससे कुल्लू के बागवानों को सेब की फसल को लेकर डर सताने लगा है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से सेब की सेटिंग पर संकट के बादल मंडरा गए हैं।
विज्ञापन

इस समय सेब के पौधों में फ्लावरिंग अंतिम दौर में चली हुई है। सेब पौधों में सेटिंग फ्लावरिंग की प्रक्रिया के अनुसार होती है। बागवान चिंतित हो गए हैं कि अगर मौसम प्रतिकूल रहता है तो बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का भी पूूर्वानुमान भी जताया है। ओलावृष्टि कई बार बागवानों की उम्मीदों पर पानी फेर देती है। इन दिनों फ्लावरिंग और सेटिंग के बीच प्रक्रिया में ओलावृष्टि होने से अधिक नुकसान होता है। हालांकि, जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को ओलावृष्टि की भी सूचना है। स्थानीय बागवान रेशम राम ठाकुर, चरण दास, टेक चंद और प्रेम चंद ठाकुर ने कहा कि निचले इलाकों में सेब के पौधों में पहले चरण की सेटिंग हो गई है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहले चरण की सेटिंग अभी होनी है। मौसम ने जिस तरह से करवट बदली है, इससे आगामी साल सेब के उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में करीब 30,000 हेक्टेयर भूमि पर सेब की पैदावार होती है। सेब का प्रतिवर्ष जिले में करोड़ों का कारोबार होता है और कुल्लू की करीब 80 प्रतिशत आबादी सेब बागवानी से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही सेब सीजन के दौरान दूसरे राज्यों के सैकड़ों प्रवासी कामगारों को भी अस्थायी रोजगार मिलता है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि इस बार सेब की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। सेब की सेटिंग होने तक मौसम का अनुकूल होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed