फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The stairs of the fair ground are being built from the budget of the school ground

Kullu News: स्कूल मैदान के बजट से बन रहीं मेला मैदान की सीढि़यां

Thu, 22 May 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 22 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The stairs of the fair ground are being built from the budget of the school ground
खेल विभाग द्वारा जारी बजट से राजकीय माध्यमिक विद्यालय शटयाऊगी में खेल मैदान का निर्माण करने के
एसएमसी ने पीडब्ल्यूडी पर लगाया अवैध निर्माण कार्य करने का आरोप
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन, शटयाऊगी स्कूल के खेल मैदान को मिले हैं दस लाख
अधिकारी बोले- मामले की जानकारी नहीं, जेई को मौके पर भेजकर लेंगे रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। शिक्षा खंड बंजार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय शटयाऊगी के विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में निपुण बनाने के लिए दस लाख रुपये का बजट जारी हुआ है।
खेल विभाग ने विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए साल 2021 में यह लाखों का बजट स्कूल में खेल मैदान का निर्माण करने के लिए दिया है, लेकिन इस बजट का दुरुपयोग हो रहा है। खेल मैदान का निर्माण करने के बजाए इस बजट से सरकारी भूमि पर मेला मैदान दर्शकों के बैठने के लिए सीढि़यों का निर्माण किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति ने अवैध रूप निर्माण कार्य करने का आरोप लोक निर्माण विभाग पर लगाया है।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह, सदस्य प्रेम सिंह, ताराचंद, वीर सिंह और सीता देवी आदि ने कहा कि खेल विभाग ने पांच मार्च 2021 को विद्यालय में खेल मैदान निर्माण के लिए दस लाख जारी किए थे। विद्यालय भवन और खेल मैदान के लिए स्थानीय निवासी प्रेम सिंह ने चार बिस्वा भूमि भी शिक्षा विभाग के नाम दान की है। इसके बावजूद राजकीय माध्यमिक विद्यालय शटयाऊगी का खेल मैदान बनाने के बजाय इस बजट से राजकीय प्राथमिक विद्यालय शटयाऊगी के पास सरकारी भूमि पर मेला मैदान की सीढि़यां बनाई जा रही हैं। यह सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि इस विषय में गत 21 मई को उपमंडल अधिकारी बंजार को भी शिकायत पत्र सौंपा गया है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर खेल मैदान का बजट अन्य स्थान पर खर्च किया जा रहा है तो इसकी विभागीय जांच की जाएगी। कहा कि संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए जाएंगे। वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed