फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The price of Japanese fruit has risen by 30 in two days.

Kullu News: जापानी फल के दाम दो दिन में 30 रुपये बढ़े

Tue, 22 Sep 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The price of Japanese fruit has risen by 30 in two days.
कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में जापानी फल के दामों में तेजी आई है। दो दिन में भाव 30 रुपये प्रति किलो बढ़कर 140 से 170 रुपये पहुंच गया है। दाम बढ़ने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्हें सीजन के अंतिम दौर में बेहतर आमदनी की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बागवान देवराज, उमेश कुमार, लखनपाल, मनोज, हंस राज, प्रवीन और संजय कुमार ने बताया कि सीजन की शुरुआत में जापानी फल के कम दाम मिले थे। इससे उन्हें उम्मीद के मुताबिक आमदनी नहीं हो पाई। अब मांग बढ़ने के साथ मंडी में इसके भाव में भी लगातार तेजी आ रही है।
विज्ञापन

बागवानों के अनुसार जापानी फल का सीजन अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मंडी में इसकी मांग बनी हुई है। ऐसे में भाव में हुई बढ़ोतरी उनके लिए राहत लेकर आई है। मंगलवार को 170 रुपये प्रति किलो का भाव मिलने से आने वाले दिनों में भी अच्छे दाम मिलने की उम्मीद बढ़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed