{"_id":"57cda15e4f1c1b3d3b31787b","slug":"teacher-day-celebrated-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को मिला सम्मान
कुल्लू
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Teacher
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक कल्याण एवं शिक्षक भवन कमेटी कुल्लू द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय देवसदन में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके करीब एक सौ सेवारत शिक्षकों एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान रहे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाुकर, नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत व उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू जगदीश शर्मा के तौर पर मौजूद हुए।
विज्ञापन
संघ के प्रेस सचिव किशोर शर्मा ने बताया कि समारोह में सबसे पहले डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। बाद में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त कर चुके शिक्षक देसराज अवस्थी व सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आरपी आचार्य, बाला राम ठाकुर, निर्णायक कात्यायन आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं, टीचर होम कमेटी कुल्लू व जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा 103 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त शिक्षक सरदार शमशेर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक भवन समिति जिला कुल्लू के अध्यक्ष श्याम लाल हांडा, सचिव करतार ठाकुर, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सलाहकार सुंदर श्याम, यशपाल ठाकुर व नीरज गौतम, टेढ़ी सिंह और खेम दास महंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन