फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sweet-and-sour apple makes a golden leap.Sweet-and-sour apple makes a golden leap.

Kullu News: खट्टे मीठे सेब ने लगाई गोल्डन छलांग

Tue, 01 Sep 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sweet-and-sour apple makes a golden leap.Sweet-and-sour apple makes a golden leap.
भुंतर सब्जी मंडी में गोल्डन सेब रेट की पर्ची। -संवाद
खराहल (कुल्लू)। जिले की सब्जी मंडियों में खट्टे मीठे गोल्डन सेब को इस बार बेहतर दाम मिल रहे हैं। सुपर क्लास गोल्डन सेब के भाव में तेजी आई है। दो दिन पहले विभिन्न मंडियों में 65 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा गोल्डन सेब मंगलवार को भुंतर सब्जी मंडी में 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। बेहतर दाम मिलने से बागवानों के चेहरों पर रौनक छा गई है।
विज्ञापन

घाटी के बागवान अमित ठाकुर, अनूप राम, चमन, अनिश भंडारी, कैलाश ठाकुर और प्रताप पठानिया ने कहा कि स्थानीय मंडियों में गोल्डन सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं। ए-श्रेणी का गोल्डन सेब 70 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। मंडियों में सेब की कीमत उसकी गुणवत्ता के आधार पर तय हो रही है।
विज्ञापन

फलोत्पादक मंडल कुल्लू के प्रधान प्रेम शर्मा ने कहा कि इस बार स्थानीय मंडियों में गोल्डन सेब के बागवानों को बेहतरीन दाम मिल रहे हैं। मंगलवार को भुंतर सब्जी मंडी में गोल्डन सेब की 90 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बोली लगी। एपीएमसी सचिव अक्षित ने कहा कि जिले की अन्य मंडियों में भी गोल्डन सेब के अच्छे दाम बागवानों को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
गोल्डन सेब का स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसमें रस अन्य सेब से अधिक होता है। जूस निकालने के लिए फल बेहतर होता है। इसको बगीचों में बागवान पॉलिनेशन के लिए लगाते हैं।
-राज कुमार, उपनिदेशक बागवानी विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed