फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students learned the intricacies of scienceand mathematics

Kullu News: विद्यार्थियों ने सीखीं विज्ञान और गणित की बारीकियां

Wed, 07 Jan 2026 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Jan 2026 06:39 AM IST
विज्ञापन
Students learned the intricacies of scienceand mathematics
देवसदन और बहुउद्देश्यीय भवन में चल रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन

प्रदेश के 200 विद्यार्थी ले रहे नीट-जेईई की कोचिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के 11 जिलाें के 200 विद्यार्थियों को नीट और जेईई की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। जिला मुख्यालय कुल्लू में समग्र शिक्षा की ओर से विंटर बूट शिविर शुरू किया गया है। शिविर के दूसरे दिन 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित विषय की बारीकियां विशेषज्ञों ने सिखाईं।
हालांकि, शिविर प्रदेश सरकार समग्र शिक्षा और अवंति फेलो के संयुक्त प्रयासों के चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के उन विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है, जिन्हें स्वास्थ्य या फिर इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बनाना है। इन विद्यार्थियों का चयन अवंति फेलो की ओर से हाल ही में करवाई गई परीक्षा के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

इनमें टॉप 100 विद्यार्थी जेईई और 100 नीट के लिए चयनित हैं। इन सभी चयनित विद्यार्थियों को दो अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय स्थित देवसदन में नीट की काेचिंग दी जा रही है। देवसदन में नीट में विशेषज्ञ जय ने एटोमिक स्ट्रक्चर, विनीत ने यूनिट एंड डाईमेंशन एंड मैथमेटिकल टूल्स, बायोलॉजी में आस्था और तान्या ने उत्सर्जी उत्पाद और उनके निष्कासन पर प्रशिक्षण दिया। वहीं, बहुउद्देश्यीय भवन में जेईई की कोचिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ बिलाल अहमद ने गणित में क्रम और शृंख्ला की जानकारी विद्यार्थियों को दी। अवंति फेलो की समन्वयक ट्विंकल संधू ने कहा कि 12 जनवरी तक प्रदेश के विद्यार्थियों को नीट और जेईई प्रतियोगी परीक्षा के लिए निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed