फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Storm and hail destroyed apples worth Rs 10 crore

Kullu News: अंधड़ ने झाड़ा, ओलों ने उजाड़ा 10 करोड़ का सेब

Sun, 11 May 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 11 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Storm and hail destroyed apples worth Rs 10 crore
कुल्लू जिला में ऊझाी घाटी में हुई बीती रात हुई ओलावृ​ष्टि।-संवाद
मौसम के बदले मिजाज से जिले के बागवानों को लगी करोड़ों रुपये की चपत
विज्ञापन

विभाग ने तैयार की नुकसान की रिपोर्ट, अभी कई इलाकों में चल रहा आकलन
सेब की 35 फीसदी फसल को नुकसान का अनुमान, अभी बढ़ सकता है आंकड़ा

गौरीशंकर
कुल्लू। मौसम में आए बदलाव ने सेब बागवानों को जोर का झटका दिया है। जिले में पिछले कुछ दिन में अंधड़ से सेब के फल झड़ गए हैं। ओलावृष्टि ने भी फसल उजाड़ दी है। जो फल पौधों पर बचे हैं, वे भी ओलों से दागी हो गए हैं।
जिले में अभी तक ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब की फसल को 10 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि कई क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विभाग ने सेब की फसल को अभी तक हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। ओलावृष्टि प्रभावित कुछ क्षेत्रों में अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय आकलन के अनुसार जिले में सेब की फसल को अभी तक 35 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। विभाग की मानें तो उन क्षेत्रों में बागवानों की फसल काफी हद तक सुरक्षित है, जहां सेब की पौधों पर एंटी हेलनेट लगा रखे हैं। जिन क्षेत्रों में एंटी हेलनेट नहीं लगे हैं, वहां ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान राम लाल, पवन कुमार, दिलीप कुमार और जीवन सिंह ने कहा कि ओलावृष्टि से सेब को काफी नुकसान पहुंचा है। ओलों की मार से सेब के पौधों पर लगे फल दागी हो गए हैं। इससे फसल के बाजार में अच्छे दाम नहीं मिल पाएंगे। जानकारी है कि शनिवार रात को भी जिले के गई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है।
--
तीन पंचायतों में 33 प्रतिशत फसल तबाह
हाल ही में हुई ओलावृष्टि से आनी उपमंडल के रघुपुर गढ़ क्षेत्र की तीन पंचायतों में 33 फीसदी फसल बर्बाद हुई है। इसमें 82.5 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। इसमें 122 हेक्टेयर क्षेत्र में सेब की फसल को नुकसान हुआ है।
--
इन क्षेत्रों में हुआ है नुकसान
अप्रैल से लेकर अब तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बार-बार ओलावृष्टि हुई है। इससे उझी घाटी के सरगी, सरगाणी क्षेत्र लगवैली और पार्वती वैली के क्षेत्रों में सेब को नुकसान पहुंचा है। आनी और निरमंड उपमंडल की दर्जनों पंचायतों के अलावा बंजार क्षेत्र में भी नुकसान हुआ है।

--
जिले में अब तक ओलावृष्टि और अंधड़ से सेब के साथ अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। इसमें 10 करोड़ के नुकसान का आकलन किया गया है। आकलन जारी है। ऐसे में यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
- डॉ. उत्तम पराशर, उप निदेशक बागवानी विभाग कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed