फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stone falls on conductor washing his hands and face; he dies on the spot.

Kullu News: हाथ-मुंह धो रहे परिचालक पर गिरा पत्थर, मौके पर तोड़ा दम

Thu, 02 Jul 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stone falls on conductor washing his hands and face; he dies on the spot.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मयाड़ घाटी के धोंदल नाला के पास हाथ-मुंह धो रहे एचआरटीसी के परिचालक पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। परिचालक ज्ञान सिंह (50) पुत्र शेर सिंह गांव एवं डाकघर पंजालग, तहसील लड़भडोल जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा वीरवार सुबह पेश आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निगम की बस बुधवार दोपहर बाद उदयपुर से मयाड़ घाटी के खंजर रूट पर रवाना हुई थी। रास्ता खराब होने के कारण बस करपट गांव तक ही जा सकी। वीरवार सुबह बस वहां से जब उदयपुर लौट रही थी तो सुबह करीब 7:10 बजे परिचालक ज्ञान सिंह धोंदल नाले के समीप हाथ-मुंह धोने लगे। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरा जो उनके सिर पर लगा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी बस चालक हीरा लाल और स्थानीय लोगों ने पुलिस थाना उदयपुर को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल लाया गया। सीएमओ केलांग का कार्यभार देख रहे डाॅ. मनोज कुमार गांधी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कहा कि सिर पर चोट लगने से मौत हुई है। एसपी केलांग शिवानी मेहला ने कहा कि प्राथमिकी दर्जकर पुलिस जांच कर रही है। उधर, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने घटना पर गहरा दुख जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed