फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Specialist doctor did not join after 15 days of order

Kullu News: आदेश के 15 दिन बाद विशेषज्ञ चिकित्सक ने नहीं किया ज्वाइन

Fri, 18 Aug 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Specialist doctor did not join after 15 days of order
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को एक शिशु रोग विशेषज्ञ मिला है, लेकिन चिकित्सक ने आदेश के 15 दिन बाद भी सेवाएं शुरू नहीं की हैं। स्वास्थ्य निदेशालय ने चार अगस्त को अधिसूचना जारी की है। बावजूद विशेषज्ञ ने ज्वाइन नहीं किया है। वर्तमान में एक ही विशेषज्ञ अस्पताल में सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी लंबे समय से चल रही है। एक ही विशेषज्ञ होने से मरीज बच्चों समेत परिजनों को भी परेशान होना पड़ता है। विशेषज्ञ के लिए दिक्कत है कि वह ओपीडी में उपचार करे या वार्ड में भर्ती मरीजों की जांच। अस्पताल में चार जिलों के मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इसके चलते अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 800 के करीब रहती है। इसमें शिशु रोग ओपीडी 120 से 150 के बीच रहती है। अगर विशेषज्ञ चिकित्सक ज्वाइन करें तो इससे काफी हद तक परेशानी कम होगी। बच्चों का उपचार करवाने अस्पताल पहुंची पाहनाला की सीमा देवी तथा लगवैली की निर्मला देवी ने कहा कि सुबह से वे अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में भीड़ अधिक है। एकमात्र डाॅक्टर ओपीडी में बैठे या फिर वार्ड में उपचाराधीन मरीजों का इलाज करे। कहा कि अगर दो डाॅक्टर होंगे तो मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही चिकित्सकों का भी बोझ कम होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सक जल्द अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे। कुल्लू-मंडी का संपर्क कटने के कारण विशेषज्ञ नहीं आ पाए हैं। कहा कि अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तेंजिन सेवाएं दे रही हैं।

.....
सुबह दो घंटे सीएमओ करते हैं बच्चों का उपचार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आने वाले बच्चों का उपचार स्वयं करते हैं। वह सुबह के समय 9:30 से 11:30 बजे तक शिशु रोग ओपीडी में बैठ कर बच्चों का उपचार करते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक इस समय अवधि में उपचाराधीन बच्चों का हाल जानती है। बता दें कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार शिशु रोग विशेषज्ञ भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed