फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Special Gram Sabha meetings will be held in Lahaul from August 3 to 5.

Kullu News: लाहौल में 3 से 5 अगस्त तक होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें

Thu, 30 Jul 2026 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Jul 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
Special Gram Sabha meetings will be held in Lahaul from August 3 to 5.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। विकास खंड लाहौल के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने के लिए 3 से 5 अगस्त तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी केलांग मनीष राय ने बताया कि इसके लिए पंचायत सचिवों की ड्यूटी तय कर दी है। इन बैठकों में ग्राम पंचायतों की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा कर आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त को शाशा, तांदी, गोशाल, बरबोग, जुंडा, केलांग, खंगसर, कोकसर, उदयपुर, तिरोट और जाहलमा पंचायतों में ग्राम सभाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 अगस्त को रानिका, कोलोंग, किशोरी, गोंधला, सिस्सू, सलग्रां, दारचा , मूरिंग, चिमरेट, नालडा और गोहरमा, पंचायतों में बैठकें होंगी।
वहीं, 5 अगस्त को शकोली, मडग्रां, तिंदी, त्रिलोकनाथ, जोबरंग, थिरोट, युरनाथ, वारपा, मूलिंग, कारदंग, शूलिंग और मालंग पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

खंड विकास अधिकारी मनीष राय ने सभी संबंधित पंचायत सचिवों को निर्धारित तिथि पर ग्राम सभाओं का सफल आयोजन सुनिश्चित करने और पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन बैठकों में पंचायत स्तर की विकास योजनाओं, आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा कर उन्हें जीपीडीपी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed