{"_id":"6abaa50e8bbea696da01f022","slug":"two-routes-in-lahaul-closed-for-two-wheelers-due-to-snowfall-kullu-news-c-89-1-ssml1012-187933-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल में बर्फबारी से दोपहिया वाहनों के लिए दो मार्ग किए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल में बर्फबारी से दोपहिया वाहनों के लिए दो मार्ग किए बंद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मौसम ने करवट बदली है। लाहौल के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। कई सड़कों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है। इससे हादसों की आशंका भी बढ़ी है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर लोगों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण दारचा-शिंकुला और दारचा-सरचू-लेह मार्ग दोपहिया वाहनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। इन मार्गों पर बर्फबारी के कारण यात्रा जोखिमपूर्ण बनी हुई है।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों, यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम और सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही यात्रा की योजना बनाएं। जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने बारिश-बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करने तथा कमजोर ढलानों और नदी-नालों के किनारे वाहन पार्क न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
होटल और होमस्टे संचालकों को भी अपने यहां ठहरे पर्यटकों को मौजूदा मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के नंबर 94594-61355, 01900-202509, 510, 517 और टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद