फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   File making the rounds of offices; polytechnic institute awaited for 10 years.

Kullu News: दफ्तरों के चक्कर काट रही फाइल, 10 साल से बहुतकनीकी संस्थान का इंतजार

Tue, 29 Sep 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
File making the rounds of offices; polytechnic institute awaited for 10 years.
हुक्म चंद शर्मा
दलाश (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के दलाश में प्रस्तावित बहुतकनीकी संस्थान का शिलान्यास हुए 10 वर्ष बीत गए, लेकिन संस्थान आज तक धरातल पर नहीं उतर पाया है।
विज्ञापन

एफसीए की औपचारिकताओं और आपत्तियों के चलते संस्थान की फाइल विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रही है। ऐसे में क्षेत्र के युवाओं में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष बढ़ रहा है। वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दलाश में बहुतकनीकी संस्थान खोलने की घोषणा की थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले निरमंड में इसका शिलान्यास किया गया। चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर संस्थान को डिनोटिफाई कर दिया गया। भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 में कैबिनेट से दोबारा संस्थान को मंजूरी देते हुए पांच ट्रेड और 97 पद स्वीकृत किए थे। इसके बावजूद संस्थान शुरू नहीं हो सका। कोफर दल के पास करीब 20 बीघा भूमि पर संस्थान का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

संस्थान का निर्माण कार्य जल्द हो शुरू
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से युवाओं को घर द्वार पर तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के वादे किए जाते रहे हैं। चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने संस्थान को जल्द शुरू करने का भरोसा दिया। चुनाव के बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। दलाश में संस्थान खुलने से आनी के साथ आसपास के करीब आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों के युवाओं को भी लाभ मिल सकता है। ग्रामीण जिया लाल वर्मा, एनडी ठाकुर, भारद्वाज शर्मा, हुक्म चंद शर्मा, बीडीसी सदस्य देवराज चौहान सहित अन्य लोगों ने तकनीकी शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार से सभी औपचारिकताएं पूरी कर संस्थान का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने सरकार पर लगाए आरोप
आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार आनी विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थान की एफसीए क्लीयरेंस में बार-बार आपत्तियां लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में भी सरकार से संस्थान को लेकर सवाल किया गया था लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विधायक ने कहा कि एफसीए क्लीयरेंस जल्द पूरी नहीं हुई, तो क्षेत्र की जनता आंदोलन करेगी।

आपत्तियों के साथ लौटी फाइल : डीएफओ
डीएफओ लूहरी हरदेव नेगी ने बताया कि दलाश बहुतकनीकी संस्थान की फाइल आपत्तियों के साथ वापस आई है। इसे यूजर एजेंसी आईटीआई दलाश को भेजा गया है ताकि आपत्तियों में बताई गई कमियों को जल्द पूरा किया जा सके।

लोगों का कहनाक्षेत्र के निवासी हुक्म चंद शर्मा का कहना है कि अगर सरकार जल्द दलाश में बहुतकनीकी संस्थान खोलती है, तो क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के युवाओं को घर-द्वार पर ही तकनीकी शिक्षा मिलेगी।

क्षेत्र के बीडीसी सदस्य देवराज चौहान ने तकनीकी शिक्षा विभाग और वन विभाग से जल्द इस संस्थान की कमियों को पूरा करने की मांग की है, ताकि संस्थान की बाकी औपचारिकताएं भी पूरी की जा सके। क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए दूर के क्षेत्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

हुक्म चंद शर्मा

हुक्म चंद शर्मा

हुक्म चंद शर्मा

हुक्म चंद शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article