फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Society must shoulder the responsibility of empowering daughters: Gajendra

बेटियों को आगे बढ़ाने में समाज निभाए जिम्मेदारी : गजेंद्र

Thu, 30 Jul 2026 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Jul 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
Society must shoulder the responsibility of empowering daughters: Gajendra
कुल्लू। बेटियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक सोच के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

यह बात बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत रतोचा में आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं और उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों के संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तीकरण के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी से इन योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में जन्मी बेटियों का उपहार भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं, एक बूटा बेटी के नाम अभियान के तहत बेटियों के नाम पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और बेटी सम्मान का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक सरसाड़ी सुरेंद्र कुमार, ललिता ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं तथा क्षेत्र की महिलाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed