फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Slippage due to snowfall in Jalori Pass, corporation buses returned from Badanala

Kullu News: जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से हुई फिसलन, बड़ानाला से ही लौट गईं निगम की बसें

Sat, 11 Nov 2023 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Slippage due to snowfall in Jalori Pass, corporation buses returned from Badanala
कुल्लू। बर्फबारी से औट-बंजार-सैंज हाईवे बस सेवा के लिए बाधित हो गया है। शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी से मार्ग बाधित हुआ है। शनिवार को कुल्लू से रवाना हुईं निगम की बसें जलोड़ी दर्रा से करीब दो किलोमीटर पीछे बड़ानाला से लौट आई हैं।
विज्ञापन

बड़ानाला से सवारियों को पैदल ही जलोड़ी दर्रा तक जाना पड़ा। हालांकि फोर बाई फोर वाहन सरपट दौड़े, मगर कुछ छोटे वाहनों को धक्का देकर निकाला गया। दिवाली उत्सव होने से हाईवे-305 पर वाहनों के साथ बसों में भी अच्छी खासी भीड़ थी मगर मौसम में आए बदलाव के कारण जलोड़ी दर्रा में गिरी 10 सेंटीमीटर बर्फ से कुल्लू से गई बागीपुल-बागासराहन, कुल्लू-रामपुर तथा कुल्लू-थनोग बस बड़ानाला से वापस लौट आई।
विज्ञापन

यहां से करीब 150 सवारियों को पैदल जलोड़ी दर्रा तक जाना पड़ा। इन्हीं रूटों से कुल्लू आ रही बसें जलोड़ी दर्रा तक आईं मगर आगे बर्फ की फिसलन होने से बसों को नहीं लाया गया। सवारियों को ट्रांसमिट के जरिए गंतव्य तक पहुंचाया। जलोड़ी दर्रा से ओम प्रकाश ने कहा कि दोपहर बाद हाईवे-305 छोटे वाहनों के लिए खुल गया था। एक-दो दिन में बसें भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार बस अड्डा के प्रभारी जगदेव ने कहा कि ताजा बर्फबारी के कारण बसें बड़ानाला से आगे नहीं भेजी गईं। सवारियों को ट्रांसमिट कर भेजा गया है। इधर, अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में गिरी बर्फ से कुल्लू से केलांग की तरफ जाने वाली बसें तीन घंटे देरी से भेजी गईं। कुल्लू से गई किलाड़ बस को सोलंगनाला में रोका गया था।

इसके बाद 11:30 बजे रिवालसर-योचे बस को रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को जलोड़ी दर्रा, रोहतांग दर्रा एवं अटल टनल के लिए पहले सड़कों की हालत देखकर आवाजाही करने को कहा है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि बर्फबारी से फिसलन का खतरा रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed