फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shiah triumphed in Kabaddi and Volleyball.

Kullu News: शियाह ने कबड्डी और वॉलीबाल में मारी बाजी

Fri, 18 Sep 2026 04:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Shiah triumphed in Kabaddi and Volleyball.
भुंतर स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी  मैच में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में बरशैणी वार्ड के जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक पहनाकर सम्मानित किया। 15 से 17 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जोन के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में 25 स्कूलों में चार निजी विद्यालय भी शामिल रहे। इनके 383 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कबड्डी के फाइनल मुकाबले में शाट स्कूल विजेता रहा। फाइनल में दियार और शाट की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें शाट ने जीत दर्ज की। वहीं, खो-खो के फाइनल मुकाबले में थरास ने सचाणी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में शियाह स्कूल विजेता रहा। फाइनल में भुंतर और शियाह की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शियाह की टीम ने जीत हासिल की। बैडमिंटन में जरी ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि शियाह स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट प्रतियोगिता में छैंऊर ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed