{"_id":"6aac2512c08ccd36bd081c79","slug":"administration-did-not-share-weather-information-on-time-ravi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-187011-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशाासन ने समय पर साझा नहीं की मौसम की जानकारी : रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशाासन ने समय पर साझा नहीं की मौसम की जानकारी : रवि
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति) लाहौल की ड्रिलबुरी परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अस्पताल में उपचाराधीन घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
रवि ठाकुर ने कहा कि खराब मौसम के बीच आयोजित इस कठिन धार्मिक यात्रा के दौरान प्रशासन और आपदा प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए समय पर मौसम संबंधी जानकारी साझा नहीं करना गंभीर और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं को करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई वाले कठिन पर्वतीय क्षेत्र को पार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यात्रा की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से पर्याप्त सुरक्षा एवं बचाव प्रबंध किए जाने चाहिए थे। हादसे की परिस्थितियों में खराब मौसम के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की भी समीक्षा होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।