फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shansha Bridge repair: Route closed for four hours.

Kullu News: शांशा पुल की मरम्मत, चार घंटे बंद रहा मार्ग

Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
Shansha Bridge repair: Route closed for four hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (कुल्लू)। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) मार्ग शनिवार को चार घंटे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने शांशा नाले पर स्थापित पुल का मरम्मत कार्य शुरू किया है। इसके चलते बीआरओ और प्रशासन ने मिलकर इस मार्ग पर दोपहर बाद 1 से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी।
इस कारण लाहौल से पांगी जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह से दोपहर एक बजे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रही लेकिन उसके बाद पुल का मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इस कारण वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना भी जारी की गई थी ताकि लोगों को इस संदर्भ में पहले ही जानकारी मिले। बावजूद कई वाहन चालक दोनों तरफ पहुंचे और शाम तक का इंतजार किया।
विज्ञापन

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि बीआरओ 94 आरसीसी से सूचना प्राप्त होने के बाद मार्ग को निर्धारित अवधि के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया था। प्रशासन ने लोगों से मरम्मत कार्य और भारी मशीनरी की आवाजाही के दौरान शांशा नाले से कम से कम 500 मीटर की दूरी बनाए रखने की अपील की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed