फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Claims of 172 Forest Rights Committees approved in Banjar.

Kullu News: बंजार में 172 वन अधिकार समितियों के दावे स्वीकृत

Sat, 26 Sep 2026 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Claims of 172 Forest Rights Committees approved in Banjar.
वन अधिकार अधिनियम 2006 को लागू करने की दिशा में हुई प्रगति
विज्ञापन

.............................
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। वन अधिकार अधिनियम-2006 को बंजार उपमंडल में धरातल पर लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उपमंडल की 238 वन अधिकार समितियों में से 172 के सामुदायिक वन अधिकार दावे स्वीकृत हो चुके हैं और उन्हें सामुदायिक अधिकार पत्र भी मिल गए हैं।
वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहारा संस्था करीब दस वर्षों से ग्रामीण समुदायों के साथ काम कर रही है। संस्था के निदेशक राजेंद्र चौहान ने बताया कि 172 समितियों को सामुदायिक वन अधिकार मिलना इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि अधिकारों से जुड़े अंतिम सामूहिक निर्णय उपमंडल और जिला स्तरीय समितियों के गठन के बाद लिए जाएंगे। उपमंडल स्तरीय समिति की अध्यक्षता एसडीएम बंजार और जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू करेंगे। फिलहाल दोनों समितियों का गठन होना बाकी है।
विज्ञापन

सहारा संस्था और एसडीएम बंजार के बीच हुई बातचीत में अधिकार पत्रों के वितरण और आगे की प्रक्रिया को लेकर भी इसी व्यवस्था के तहत काम करने पर चर्चा हुई है। गत दिनों देवसदन में आयोजित कारदार संघ के महासम्मेलन में सहारा संस्था ने वन अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी थी। कारदारों को बताया गया कि स्थानीय समुदायों के पारंपरिक और देव परंपराओं से जुड़े अधिकारों को कानून के तहत दर्ज करवाने की प्रक्रिया क्या है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed