फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SFI protested against the fee hike.

Kullu News: फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Aug 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
SFI protested against the fee hike.
बंजार महाविद्यालय में फीस वृद्धि के मामले में विरोध प्रदर्शन करते हुए एसएफआई कार्यकर्ता। आयोजक
बंजार (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की ओर से की गई फीस वृद्धि के विरोध में मंगलवार को एसएफआई बंजार इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की छात्र-विरोधी नीतियों और उच्च शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुलपति के प्रति रोष जताया। इस दौरान बंजार इकाई अध्यक्ष साहिल और सचिव हेमलता ने कहा कि एसएफआई के लगातार आंदोलन और छात्रों के दबाव के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 प्रतिशत फीस कटौती का निर्णय लेना पड़ा है। आरोप लगाया कि यह कटौती छात्रों के आक्रोश को शांत करने का प्रयास मात्र है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरी 25 प्रतिशत फीस वृद्धि वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध कॉलेज गरीब, किसान, मजदूर और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के प्रमुख केंद्र हैं। विभिन्न मदों में फीस बढ़ाए जाने से आम परिवारों के बच्चों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि फीस वृद्धि को पूरी तरह वापस लिया जाए। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द पूरी फीस वृद्धि वापस नहीं ली, तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed