{"_id":"68977d6f779aadc73902e3da","slug":"santosh-among-professors-nikhil-winner-among-students-kullu-news-c-89-1-ssml1015-154297-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्राध्यापकों में संतोष, छात्रों में निखिल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्राध्यापकों में संतोष, छात्रों में निखिल विजेता
Sat, 09 Aug 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज टेबल-टेनिस के खेले गए मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अंतर महाविद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन शनिवार को टेबल टेनिस के मुकाबले प्राध्यापक और छात्र वर्ग में हुए।
प्राध्यापक वर्ग में पहला मैच महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सोम कृष्ण शर्मा और डॉ. मान सिंह राणा के मध्य खेल गया। प्राध्यापक वर्ग के अन्य मुकाबले डॉ. सुनील, डॉ. अश्वनी, डॉ. सोहन, प्रो. दीप लाल, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. संतोष कुमार, प्रो. ज्ञान के मध्य खेल गए। इनमें डॉ. संतोष और डॉ. ओम प्रकाश ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच को डॉ. संतोष ने सीधे सेटों से जीता।
छात्र वर्ग में निखिल, अरविंद, तेंजिन, अमन, नवांग, कर्ण, मोहित, हिमांश के बीच मुकाबले हुए। इनमें निखिल और नवांग ने फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित करवाया। इनके बीच फाइनल तीन सेटों में खेला गया और कड़े मशक्कत के बाद निखिल ने मुकाबला अपने नाम किया। उधर, महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सोम कृष्ण शर्मा ने विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। संवाद