फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ritual centers will be opened in every district

Kullu News: हर जिले में खोले जाएंगे कर्मकांड केंद्र

Thu, 11 Apr 2024 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Ritual centers will be opened in every district
ब्राह्मण सभा ने कहा, सरकार से मांगी जाएगी दस बिस्वा भूमि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। प्रदेश में कुल पुरोहित परंपरा, कर्मकांड और ज्योतिष प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को हर जिले में चलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सरकार के समक्ष प्रमुखता से प्रस्ताव के माध्यम से मांग उठाई जाएगी।
सरकार से आग्रह किया जाएगा कि कर्मकांड एवं ज्योतिष संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए हर जिले में दस बिस्वा भूमि हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा को प्रदान की जाए, ताकि संस्कृति के संरक्षण के लिए कर्मकांड और ज्योतिष प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जा सकें। यह बात हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. मनमोहन गौतम ने की।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की आकस्मिक बैठक मुख्य सलाहकार कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य सलाहकार पंडित देवराज शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव पंडित लीला गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव पंडित भूपिंद्र गौतम और प्रदेश मुख्य संगठन सचिव पंडित केके शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में साल 2024-25 की गतिविधियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार पंडित देवराज शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण सभा के नियमों को अपनाने के लिए संशोधन प्रक्रिया को गति दी जाएगी। साथ ही प्रदेशभर में सदस्यता अभियान में तीव्रता लाई जाएगी। सभा की मजबूती के लिए प्रदेशाध्यक्ष को भरपूर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया है। कहा कि कोर कमेटी की आगामी बैठक जिला सोलन में आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed