फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Reviewed preparations for the census in Lahaul.

Kullu News: लाहौल में जनगणना की तैयारियाें की समीक्षा की

Thu, 10 Sep 2026 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Reviewed preparations for the census in Lahaul.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत लाहौल-स्पीति जिले में जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर उपायुक्त किरण भड़ाना ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों और मैदानी स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि लाहौल, स्पीति, उदयपुर और ताबो में जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके बाद मैदानी स्तर पर घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लाहौल में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को 24 से 26 अगस्त, 2026 तक तथा स्पीति, उदयपुर और ताबो में 26 से 28 अगस्त तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रक्रिया, निर्धारित प्रपत्रों, डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन और अपलोडिंग समेत अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed