फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Renovation of Lal Chand Prarthi Kala Kendra begins.

Kullu News: लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र की मरम्मत शुरू

Wed, 30 Sep 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Renovation of Lal Chand Prarthi Kala Kendra begins.
दशहरा उत्सव की तैयारी को लेकर कलाकेंद्र के मुरम्मत कार्य में जुटे कामगार।-संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के साथ ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र का मरम्मत कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। उत्सव के 21 दिन पहले से ही कलाकेंद्र की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें रूटीन मरम्मत कार्य के साथ जहां टूटे हुए फट्टे, छत की शीट को ठीक किया जा रहा है तो वहीं लिपाई-पोताई का कार्य भी किया जाएगा। बहरहाल, कलाकेंद्र की छत के साथ फर्श और अन्य मरम्मत कार्य आरंभ कर दिए गए हैं। ऐसे में दशहरा उत्सव के दौरान कलाकारों को अपनी प्रस्तुति देने के लिए बेहतरीन मंच मिलेगा।
विज्ञापन

साठ के दशक में बना था कलाकेंद्र
लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र 60 के दशक में तत्कालीन मंत्री लाल चंद प्रार्थी ने बनवाया था और इस मंच पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। दशहरा उत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की भागीदारी कुछ वर्षों से ज्यादा बढ़ी है। इसके चलते इस कलाकेंद्र का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस बार भी देश-विदेश के कलाकार दशहरा उत्सव में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में बिजली और पानी उपलब्ध करवाने के लिए भी विभागों ने कसरत करनी शुरू कर दी है। मैदानों को संवारने का कार्य भी पूरे युद्ध स्तर पर जारी है। तीन मैदानों को चारों तरफ से बंद कर पानी का छिड़काव किया जा रहा है जिससे उत्सव शुरू होने तक मैदान पूरी तरह से हरे-भरे हों और धूल मिट्टी से उत्सव में आने वाले लोगों को निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुंंदर सिंह ठाकुर का कहना है कि उत्सव के लिए तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी गई हैं। कलाकेंद्र से लेकर शहर में सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए प्रशासन और उत्सव समिति ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed