{"_id":"6abd4b8c1d519e2b200f6271","slug":"cpim-raises-a-clamour-over-demands-in-the-public-interest-kullu-news-c-89-1-ssml1013-188096-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जनहित की मांगों पर सीपीआईएम ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जनहित की मांगों पर सीपीआईएम ने बोला हल्ला
विज्ञापन
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाते सीपीआईएम के कार्यकर्ता।-
कुल्लू। मुख्य चुनाव आयुक्त मामले और विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कुल्लू में प्रदर्शन किया। अशोक भवन से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाल कर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों को जल्द पूरा करने की आवाज उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर चुनाव आयोग के खिलाफ भी विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी जनहित के मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के जिला सचिव नारायण चौहान ने कहा कि पार्टी विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से लोगों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित की मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों के समाधान तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से संबंधित मांगों पर जल्द सकारात्मक कदम उठाने की मांग की। इस दौरान सीपीएम के महिला जनवादी अध्यक्ष ममता नेगी, चंद्रकांता, गोविंद भंडारी, अनिल कुमार, देवराज नेगी, देवराज, ओमी चंद, कर्म चंद समेत अन्य मौजूद रहे।