{"_id":"27f237194adb8efe6961f96f94dd2613","slug":"remove-all-thdi-from-dhalpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर से हटाई जाएं सभी देवताओं की थड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर से हटाई जाएं सभी देवताओं की थड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 25 Sep 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर मैदान में किसी भी देवी-देवता की थड़ी नहीं रहनी चाहिए। अगर किसी एक देवता की थड़ी भी मैदान में रहती है तो फिर बंजार के कारदार दशहरा उत्सव से पहले अपने-अपने देवी-देवताओं की थड़ियों का मैदान में दोबारा निर्माण कर देंगे। बंजार में देव समाज से जड़े लोगों ने साफ किया कि हटानी है तो सभी देवी-देवताओं की थड़ियों को हटाया जाए या फिर किसी को भी नहीं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को मद्देनजर रखते हुए बंजार खंड देवी-देवता कारदार संघ ने शुक्रवार को बंजार में एक आम सभा की। बैठक की अध्यक्षता कारदार संघ के खंड अध्यक्ष सत्यदेव नेगी ने की। इस दौरान सभी कारदारों ने दशहरा उत्सव को लेकर सुझाव मांगे। आम बैठक में कारदारों ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि जिला कारदार संघ के साथ एकजुट होकर खड़े हैं। कहा कि वे देव समस्याओं का निपटारा करने के लिए भी कृतसंकल्प हैं। इस दौरान खंड के कारदारों ने आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह को दशहरा उत्सव का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया। इसके अलावा मुख्यमंत्री और आयुर्वेद मंत्री द्वारा दशहरा उत्सव से पूर्व लारजी-औट पुराने मार्ग तथा लारजी-दलाशनी पुराने फुटपाथ को दुरुस्त करने के निर्देश देने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
कारदारों ने संयुक्त रूप से कहा कि जिन देवताओं को पिछली बार नए टेंट नहीं मिले हैं, उन्हें इस बार टेंट जारी करने के साथ-साथ नजराना राशि 20 प्रतिशत बढ़ाने और वाद्य यंत्र भत्ते में बढ़ोतरी करने की मांग की है। बैठक में जिला कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत, बंजार खंड के उपप्रधान ख्यालीराम शर्मा, जोन प्रधान संगतराम, मोहन सिंह, संगतराम चौहान, महासचिव सुंदर सिंह, कोषाध्यक्ष चेतन शर्मा, जिला प्रतिनिधि टेक राम, गुरदयाल, मुरारी लाल, धर्मदास, गोपी चंद चौहान, मान सिंह के अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष नरोत्तम नेगी, गूर संघ के सदस्य जगदीश शर्मा और आलम चंद सहित कई कारदार मौजूद रहे।
विज्ञापन