फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ranger-Rovers taught lessons in social service and leadership.

Kullu News: रेंजर-रोवर को समाज सेवा और नेतृत्व का पढ़ाया पाठ

Thu, 30 Jul 2026 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 30 Jul 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
Ranger-Rovers taught lessons in social service and leadership.
लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में रेंजर एवं रोवर कुल्लू की ओर से नवप्रवेशित रेंजर एवं रोवर स्वयंसेवकों के लिए पंजीकरण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन रोवर स्काउट लीडर प्रेम नेगी ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के रेंजर एवं रोवर विंग की गतिविधियों, उद्देश्यों, सिद्धांतों और समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्रेम नेगी ने रेंजर एवं रोवर आंदोलन के इतिहास, मूल सिद्धांतों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को इकाई की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण शिविरों, साहसिक अभियानों, सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों से भी परिचित कराया। संवाद

विनोद कुमार को चेयरपर्सन चुना
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए रेंजर एवं रोवर इकाई की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें विनोद कुमार को चेयरपर्सन, हेमंत बैरागी को रोवर मेट, सिद्धार्थ को सचिव टू रोवर मेट, सिमरन ठाकुर को रेंजर मेट, दीया को सचिव टू रेंजर मेट, ओमवंती को सचिव, यमुना को कोषाध्यक्ष तथा कविता को रिकॉर्ड कीपर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed