{"_id":"68e2a715e7c28c376207a660","slug":"rain-washed-away-hopes-of-crowds-gathering-on-holiday-kullu-news-c-89-1-ssml1015-158662-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बारिश ने धो दी छुट्टी के दिन भीड़ जुटने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बारिश ने धो दी छुट्टी के दिन भीड़ जुटने की आस
Sun, 05 Oct 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के चौथे दिन रविवार को सुबह बारिश हुई। बारिश का क्रम दोपहर 12:30 बजे तक जारी रहा। कारोबारियों को रविवार को छुट्टी के दिन भीड़ उमड़ने की उम्मीद थी लेकिन बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
मेले में खरीदारी करने आने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। कारोबारी खरीदारों की राह शाम तक ताकते रहे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा में इस साल 32 दिनों तक अस्थायी बाजार लगेगा। इसमें घर के छोटे-बड़े सामान की हर एक वैराइटी उपलब्ध है। रविवार को बारिश के चलते तीन दिन के मुकाबले लोग कम पहुंचे। कारोबारी सोमदत्त, आसीफ, रमेश, मनोहर लाल, आरती और वंदना ने कहा कि रविवार के अवकाश को देखते हुए कारोबार होने की आस अधिक थी लेकिन सुबह से दोपहर तक जारी रही बारिश ने कारोबार प्रभावित हुआ है। संवाद