फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   President's visit: Atal Tunnel route to remain closed for traffic on 29th

राष्ट्रपति दौरा : अटल टनल मार्ग 29 को रहेगा यातायात के लिए बंद

Sat, 25 Apr 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
President's visit: Atal Tunnel route to remain closed for traffic on 29th
मनाली के सासे हेलीपेड पर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उतरने की रिहर्सल करता सेना का हेलीकाप्टर।--
कुल्लू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लाहौल दौरे को लेकर कुल्लू और लाहौल प्रशासन ने सुरक्षा के तमाम इंतजाम कड़े कर दिए हैं। अटल टनल मार्ग भी दौरे के दौरान यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। 27 अप्रैल से 2 मई तक राष्ट्रपति के हिमाचल प्रवास के दौरान 29 अप्रैल को उनका लाहौल दौरा प्रस्तावित है। उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने इस दौरे को देखते हुए मनाली के पलचान से लेकर अटल टनल रोहतांग तक के मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल को राष्ट्रपति अटल टनल रोहतांग के दौरे पर रहेंगी। जारी अधिसूचना के अनुसार 29 अप्रैल को यह प्रतिबंध दोपहर 12 बजे या फिर राष्ट्रपति का दौरा समाप्त होने तक रहेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पलचान पुल की ओर आने वाले सभी वाहनों को निर्धारित अवधि के दौरान गुलाबा की ओर मोड़ा जाएगा। वशिष्ठ चौक से रोहतांग की ओर जाने वाले यातायात पर भी रोक रहेगी तथा वाहनों को वशिष्ठ क्षेत्र की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed