फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   PM's tips will reduce exam pressure

Kullu News: परीक्षा का दबाव कम करेंगे पीएम के टिप्स

Mon, 10 Feb 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
PM's tips will reduce exam pressure
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत वि
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सुनने के बाद विद्यार्थियों ने साझा किए अपने विचार
विज्ञापन

ढालपुर और शालंग स्कूल में हुआ कार्यक्रम, प्रबंधन ने किए थे पूरे इंतजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा की। कुल्लू जिले के सरकारी स्कूलाें के हजारों विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सुना।
स्कूलों में प्रबंधन की ओर से इसके लिए इंतजाम किए गए थे। सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। किसी ने परीक्षा हॉल तो किसी स्कूल ने ग्राउंड में इस कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। विद्यार्थियों के मुताबिक पीएम मोदी के टिप्स तनाव कम करने में मददगार होंगे।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग में भी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम को देखा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शालंग के प्रवक्ता डॉ. आरआर ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों को प्रेरणा मिली है कि अपने मन को परीक्षा के दौरान कैसे शांत रखा जाता है। विद्यार्थी अगर अपने मन को दृढ़ बना लें तो किसी भी स्थिति का सामना कर सकते हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर के विद्यार्थी तन्मेष और आदित्य ने भी इस कार्यक्रम को सफल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार्यक्रम के बाद प्रेरणा मिली है। कई विद्यार्थी ऐसे होते हैं, जो स्ट्रेस लेते हैं। एक टाइमटेबल सेट करना पड़ेगा। एकाग्र होकर पढ़ाई करनी पड़ेगी। इससे परीक्षा में बेहतर परिणाम आएंगे। यह सीख कार्यक्रम से मिली है। -सूरज ठाकुर, हेड बॉय, शालंग स्कूल
--

जब हम परीक्षा देने जाते हैं तो हम बहुत सारी चीजें भूल जाते हैं। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि अभिभावक अपने बच्चों पर बहुत अधिक दबाव बना देते हैं। इस तरह का दबाव न बनाएं। - मीनाक्षी, जमा दो, शालंग स्कूल
--

दूसरों को कभी भी कम नहीं आंकना चाहिए। परीक्षा के समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। इससे आप परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। - शरद ठाकुर, ढालपुर, स्कूल

--

माता-पिता को सहयोग करना चाहिए। अभिभावकों को दूसरे बच्चों के साथ उसकी तुलना नहीं करनी चाहिए, बल्कि उसे प्रेरित करें। बच्चों की रुचि के आधार पर उसे आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें। - विशाल शर्मा, ढालपुर स्कूल
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed