{"_id":"6a415b8a570a220a4f00cdc7","slug":"plum-prices-drop-by-up-to-30-rupees-in-bhuntar-mandi-kullu-news-c-89-1-ssml1013-180095-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर मंडी में प्लम के 30 रुपये तक गिरे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर मंडी में प्लम के 30 रुपये तक गिरे दाम
विज्ञापन
कुुल्लू जिला में इन दिनों प्लम का सीजन चल रहा है। पल्म की पैकिंग करने में जुटा पैकर।-संवाद
कुल्लू। साप्ताहिक अवकाश के बाद रविवार को भुंतर सब्जी मंडी में प्लम की खुली बोली लगी। इस दौरान सेंटारोजा प्लम के दाम में करीब 30 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। मंडी में सेंटारोजा प्लम 90 रुपये प्रति किलो, ब्लैक हेंबर 60 रुपये प्रति किलो और मेरीपोजा प्लम 70 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका।
आढ़ती रामपाल, सोनू चौहान और इशांत चौधरी ने बताया कि रविवार को खुली बोली के माध्यम से प्लम की खरीद-फरोख्त हुई। इन दिनों मंडी में प्लम की आवक लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते दामों में कुछ कमी आई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सेंटारोजा प्लम 120 रुपये प्रति किलो तक बिका था, लेकिन रविवार को मंडी खुलते ही कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
बागवान शंकर सिंह, टेडी सिंह ठाकुर, हरि सिंह, संजय सूद और ज्ञान ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में प्लम सीजन पूरे शबाब पर है। बगीचों से बड़ी मात्रा में प्लम मंडी पहुंचने के कारण कीमतों में कुछ नरमी आई है। हालांकि, बागवानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बाजार में मांग बढ़ने के साथ प्लम के बेहतर दाम मिलेंगे। संवाद