फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Friends Eleven defeated HRTC Keylong by 39 runs.

Kullu News: फ्रेंड्स इलेवन ने एचआरटीसी केलांग को 39 रन से हराया

Thu, 24 Sep 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Friends Eleven defeated HRTC Keylong by 39 runs.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। शहीद तंजीन छुलटिम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में वीरवार को खेले गए दो मुकाबलों में फ्रेंड्स इलेवन और टुंडे वॉरियर्स ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का आयोजन कांगला क्लब क्रिकेट मयाड़ की ओर से किया जा रहा है। पहले मुकाबले में फ्रेंड्स इलेवन ने एचआरटीसी केलांग को 39 रन से हराया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआरटीसी केलांग की टीम 127 रन ही बना सकी। फ्रेंड्स इलेवन की जीत में सुधीर का अहम योगदान रहा। उन्होंने 10 गेंदों पर 16 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में महज पांच रन देकर तीन विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में टुंडे वॉरियर्स ने एमवीसीसी टिंडी को पांच विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए एमवीसीसी टिंडी की टीम 127 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टुंडे वॉरियर्स ने 15.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टुंडे वॉरियर्स की ओर से साहिल ने 18 गेंदों पर 26 रन बनाए। गेंदबाजी में उन्होंने तीन ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कांगला क्लब क्रिकेट मयाड़ के अक्षय ने बताया कि टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed