फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP protest in Dhalpur; scuffle ensues during burning of CM's effigy.

Kullu News: ढालपुर में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम का पुतला जलाने पर हुई धक्कामुक्की

Thu, 24 Sep 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP protest in Dhalpur; scuffle ensues during burning of CM's effigy.
कुल्लू के ढालपुर में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।-संव
कुल्लू। ढालपुर में वीरवार को जिला भाजपा संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सूद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से ढालपुर चौक तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें पुतला जलाने से रोक दिया।
इस बीच पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्कामुक्की हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ढालपुर चौक पर नारेबाजी कर विरोध जताया।
पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब दो हजार सरकारी संस्थान बंद किए गए। पूर्व भाजपा सरकार के समय खोले गए कई संस्थानों को प्रदेश सरकार की ओर से डिनोटिफाई किया गया।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रदेश को नियमित बजट मिलता है, बावजूद सरकार आर्थिक तंगी की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का श्रेय प्रदेश सरकार ले रही है। प्रदर्शन के दौरान नरोतम ठाकुर, अखिलेश कूपर, भीम सेन, किसान मोर्चा अध्यक्ष दुनी चंद, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदिया सूद, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिग्विजय आनंद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed