{"_id":"6ab5667db5ff16ccd80dd7c5","slug":"banjar-college-secured-the-13th-position-in-the-annual-rankings-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187574-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वार्षिक रैंकिंग में बंजार कॉलेज ने पाया 13वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वार्षिक रैंकिंग में बंजार कॉलेज ने पाया 13वां स्थान
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश के 142 महाविद्यालयों की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक रैंकिंग में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार ने 13वां स्थान हासिल किया है। जिला कुल्लू के छह महाविद्यालयों में बंजार कॉलेज पहले स्थान पर रहा। पिछले वर्ष की तुलना में कॉलेज ने रैंकिंग में 30 पायदान का सुधार किया है। इस उपलब्धि से कॉलेज प्रबंधन, प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
मनाली में 19 और 20 सितंबर को आयोजित प्राचार्यों के दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मौजूदगी में प्रदेश के महाविद्यालयों की रैंकिंग जारी की गई। शिक्षा सचिव और उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से तैयार रिपोर्ट में विभिन्न मानकों का मूल्यांकन किया गया।
रैंकिंग प्रक्रिया में महाविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ प्राध्यापकों की उपलब्धियों का भी मूल्यांकन किया जाता है। यह प्रक्रिया यूजीसी की नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) मूल्यांकन प्रणाली की तर्ज पर अपनाई जाती है। वर्ष 2024-25 की रैंकिंग में बंजार कॉलेज प्रदेश के 141 महाविद्यालयों में 43वें स्थान पर था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राध्यापकों, आईक्यूएसी अध्यक्ष, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दिया। संवाद