फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Permanent solution to NH-305, instructions to fill potholes on roads

Kullu News: एनएच-305 के स्थायी समाधान, सड़कें के गड्ढे भरने के निर्देश

Mon, 01 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 01 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Permanent solution to NH-305, instructions to fill potholes on roads
डीसी ने एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को दिए सक्रियता से काम करने को कहा
विज्ञापन

कहा- राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, मिल्क चिलिंग सेंटर की प्रक्रिया में लाएं तेजी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आपदा में तहस-नहस हुए औट-बंजार-सैंज एनएच-305 को सुधारने की कवायद शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने एनएचएआई को स्थायी समाधान करने को कहा है ताकि सैलानियों व आम लोगों की आवाजाही बेहतर हो सके।
आपदा प्रभावित क्षेत्र बंजार में खस्ताहाल सड़कों पर पड़े गड्ढों को लोक निर्माण विभाग से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
यह निर्देश सोमवार को बंजार उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक में उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को सक्रियता से कार्य करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि जिले के विकास और नागरिक सुविधाओं के लिए इन सभी उपायों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बंजार में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल कलवारी से संबंधित सभी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के साथ बंजार के लिए मिल्क चिलिंग सेंटर स्थापित करने के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा गया। जल शक्ति विभाग को पानी की कमी वाले क्षेत्रों की पहचान करने और लोगों को वैकल्पिक स्रोतों से पेयजल की उचित सुविधा देने की बात कही। उन्होंने जिभी और तीर्थन घाटी में पार्किंग की व्यवस्था के लिए भी भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार और उपमंडल अधिकारी बंजार पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....00000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed