{"_id":"677817946fa42b85e10213e9","slug":"people-should-not-travel-at-night-due-to-falling-of-stones-in-kadunala-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138358-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कडूनाला में पत्थर गिरने से रात को सफर न करें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कडूनाला में पत्थर गिरने से रात को सफर न करें लोग
Fri, 03 Jan 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 03 Jan 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर। लाहौल के उदयपुर से तिंदी मार्ग पर कडूनाला के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना है। इसको लेकर बीआरओ ने शाम पांच बजे के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही न करने की अपील की है।
सीमा सड़क संगठन के मुताबिक तिंदी के साथ लगते कडू नाला के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने से पत्थरों के खिसकने का क्रम जारी है। ऐसे में कुल्लू-मनाली व केलांग की तरफ से किलाड़ की ओर जाने वाले सभी लोगों और वाहनों को शाम 5:00 बजे के बाद रात के समय अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है। एसपी केलांग मयंक चौधरी ने कहा कि खतरे को देखते हुए लोग इस मार्ग पर रात के समय सफर न करें। संवाद