फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People of two districts are troubled due to shortage of doctors in Banjar Hospital.

Kullu News: बंजार अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से दो विस क्षेत्रों के लोग परेशान

Thu, 09 May 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
People of two districts are troubled due to shortage of doctors in Banjar Hospital.
बंजार अस्पताल का नया भवन, जिसके दो ब्लाक दो माह में तैयार होंगे।
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के नागरिक अस्पताल बंजार में डाॅक्टरों की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बंजार में 100 बिस्तरों के अस्पताल की घोषणा की गई है और भवन भी बनकर तैयार होने वाला है।
विज्ञापन

अस्पताल में बंजार विस क्षेत्र के साथ लगते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के विस क्षेत्र सराज के बालीचौकी और गाड़ागुशैणी इलाके के लोग भी उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। यहां किसी भी दुर्घटना में घायल लोगों को कुल्लू या नेरचौक के लिए रेफर करना पड़ रहा है। दो दिन पहले हुए सड़क हादसे के घायलों को भी प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

इसमें उपचार के बाद दो लोगों की मौत हो गई थी। अस्पताल में कई सालों से अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा नहीं है। यहां स्थापित लाखों की मशीन धूल फांक रही है। लोगों को विवश होकर इलाज करवाने के लिए 50 किलोमीटर दूर कुल्लू पहुंचना पड़ता है। बंजार में चिकित्सकों के छह में से चार पद भरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें महिला रोग विशेषज्ञ ही तैनात हैं। तीमारदार सोनाक्षी, निर्मला, अंशुला, मोहित, सेस राम और दौलत राम ने कहा कि नागरिक अस्पताल बंजार में विशेषज्ञ चिकित्सकों के बिना परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बंजार में पर्यटन गतिविधियां भी लगातार बढ़ रही हैं लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं को नहीं सुधारा जा रहा है।


बंजार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मसला विधानसभा में उठाया है। पूर्व में भाजपा सरकार ने सात अतिरिक्त डॉक्टरों के साथ 35 पदों को मंजूरी दी थी लेकिन सरकार बदलने के बाद इन पदों को डिनोटिफाई कर दिया गया है।
-सुरेंद्र शौरी विधायक बंजार विस


पूर्व भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं दिया है। बंजार अस्पताल के दो ब्लाॅक दो माह के भीतर बनकर तैयार होने हैं। यहां डाक्टरों सहित अन्य खाली पदों को भी भरा जाएगा। यहां पर पांच विशेषज्ञ डाक्टरों को तैनात किया जाएगा।

-राम सिंह मिंया, एपीएमसी अध्यक्ष

भाजपा सरकार ने लोगों की समस्या को देखते हुए सूबे में कई अस्पतालों को अपग्रेड कर उनमें पदों को भर दिया था। इसमें बंजार अस्पताल भी शामिल है। अब अस्पतालों में लोगों को उपचार नहीं मिल रहा और 300 करोड़ की सरकार पर देनदारी है।
-जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed