फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People of Kullu are affected by cold and viral infection.

Kullu News: सर्दी-जुकाम और वायरल ने जकड़े कुल्लू के लोग

Mon, 24 Nov 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 24 Nov 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
People of Kullu are affected by cold and viral infection.
जिले के अस्पतालों में उमड़ रही पीड़ितों की भीड़, सुबह से ही लग रहीं कतारें
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोजाना आ रहे 150 से अधिक वायरल से पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सुबह-शाम तेज ठंड पड़ रही हैं। शुष्क ठंड के कारण नवजात शिशु और बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं। बड़े और बुजुर्ग भी सर्दी-जुकाम और बुखार से अछूते नहीं हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर अस्पतालों तक वायरल के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ही रोजाना 150 से अधिक मरीज वायरल के मिल रहे हैं। अस्पताल की सामान्य पुरुष और महिला ओपीडी के अलावा शिशु रोग और मेडिसिन वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

दिन सोमवार, समय सुबह 08:30 बजे, स्थान क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू। अस्पताल परिसर में मरीजों का आना शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के बीच अस्पताल के मातृ शिशु खंड में महिलाओं पंजीकरण काउंटर पर भीड़ जुटने लगी। सुबह 08:50 बजे तक अस्पताल के नए भवन की धरातल मंजिल पर स्थित पुरुष पंजीकरण और आभा काउंटर पर मरीजों की लाइनें लग गईं। तीनाें पंजीकरण काउंटरों पर सुबह 09:05 बजे से मरीजों की पर्ची बनाने का सिलसिला जारी हुआ। 09:30 बजे तक महिला एवं पुरुष सामान्य, मेडिसिन ओपीडी और ट्रॉमा सेंटर की आपातकालीन ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी। दोपहर 12:30 बजे तक उपरोक्त सभी ओपीडी में मरीजों की उपचार करवाने के लिए लाइनें लगी रहीं। हालांकि, दोपहर 02:30 बजे के बाद मरीजों की संख्या थोड़ी कम हुई लेकिन उपचार के लिए मरीजों का आना दोपहर 03:45 बजे तक जारी रहा। इसके बाद शाम 04:00 से आपातकालीन ओपीडी में मरीजों का उपचार करवाने के लिए आना-जाना निरंतर जारी रहा। बहरहाल, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सोमवार को 1,200 से अधिक मरीज विभिन्न ओपीडी में पहुंचे। इनमें 150 से अधिक मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार से ग्रस्त पाए गए। उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि शुष्क ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से पानी उबालकर पीने और वायरल के लक्षण दिखने पर मास्क का उपयोग करने, चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed