फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pensioners met officials to seek solutions to their problems.

Kullu News: समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिले पेंशनर

Tue, 14 Jul 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pensioners met officials to seek solutions to their problems.
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जलशक्ति एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न जनसमस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

टीडी ठाकुर ने बताया कि जलशक्ति विभाग में उन्हें कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला, जिससे लंबित समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि अप्रैल से अब तक पानी के बिल जारी नहीं किए गए हैं। यदि विभाग एक साथ कई महीनों के बिल जारी करता है तो उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने विभाग से समय पर बिल जारी करने और जिन घरों तक अभी सीवरेज सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें शीघ्र इस सुविधा से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी से मुलाकात कर लोरन सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने लोरन-सनातन धर्मसभा मार्ग पर सुरक्षा के लिए डंगे लगाने तथा क्षेत्र की जल निकासी नालियों की मरम्मत करवाने की मांग भी उठाई, ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed