{"_id":"0bc646109a6656ab172943abf0e70abf","slug":"pensioner-meeting-held-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से पेंशन नहीं मिलने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से पेंशन नहीं मिलने पर रोष
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक सोमवार को मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सूद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने प्रदेश सरकार व निगम प्रबंधन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि पेंशनरों को पिछले दो माह की पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
वहीं फरवरी का आधा महीना भी बीत गया है। पेंशन न मिलने के चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पेंशनरों की दो माह की पेंशन का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। वहीं इसके अतिरिक्त 1-1-13 से 31-12-15 का मंहगाई भत्ता 47 प्रतिशत भी नहीं दिया गया है। निगम ने प्रदेश लोगों को फ्री यात्रा की सुविधा दे रखी है। जिसमें विकलांग, आईटीआई, स्कूली छात्र, स्वतंत्रता सेनानी, विधायक, पुलिस आदि शामिल है।
विज्ञापन
परिवहन निगम प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण निगम घाटे में जा रहा है। कल्याण मंच ने मांग करते हुए कहा कि परिवहन निगम मंडलीय कार्यालय खोल रखे हैं उनकी कोई जरूरत नहीं है। इसके अलावा बीओडी तथा ट्रांसपोर्ट कमेटियों को भी बंद किया जाए। जिससे निगम प्रबंधन को लाखों की बचत होगी।
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने प्रदेश सरकार को आगाह करते हुए कहा कि 20-21 फरवरी को नालागढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में बड़ा फैसला लेकर पेंशनर सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस दौरान मंच के स्टेट संगठन सचिव नारायण दास, कोषाध्यक्ष मधुवन शर्मा आदि मौजूद रहे।